गणतंत्र दिवस के मौके पर लॉन्च होगी भारत की पहली नेजल कोरोना वैक्सीन

Nasal Vaccine : भारत की कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी बायोटेक 26 जनवरी गणतंत्र के मौके पर देश की पहली नेजल इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा इल्ला ने भोपाल में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में इस बात की जानकारी दी कि हमारी नेजल वैक्सीन (नाक से ली जाने वाली वैक्सीन) को आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर लॉन्च की जाएगी।

भोपाल में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) में छात्रों के साथ बातचीत करते हुए  इल्ला ने जानकारी दी कि पशुओं को लम्पी त्वचा बीमारी से बचाने के लिए देश में ही विकसित टीके लम्पी प्रोवैकइंड की अगले महीने शुरुआत की जाएगी। इसी दौरान उन्होंने नेजल कोरोना वैक्सीन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हमारा नेजल टीका (नाक के जरिये दिया जाने वाला टीका) आधिकारिक रूप से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर लॉन्च किया जाएगा।

बीते साल भारत बायोटेक की ओर से दिसंबर में नेजल कोरोना वैक्सीन की घोषणा की गई थी। इस वैक्सीन की कीमत 25 रुपये प्रति खुराक होगी। वहीं, प्राइवेट वैक्सीन सेंटर के लिए इसकी कीमत 800 रुपये प्रति डोज होगी। हाल ही में इसे लेकर एक और बात सामने आई थी कि नेजल वैक्सीन उन लोगों को नहीं लगाई जाएगी जिन्हें पहले ही बूस्टर डोज लग चुकी है। यह जानकारी देश के वैक्सीन टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. एनके अरोड़ा ने दी थी। यह उन लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक एहतियाती खुराक नहीं ली है।

ड्रग इंस्पेक्टर ने मांगी 40,000 की रिश्वत, युवक ने किया हंगामा

बता दें कि नेजल इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन को  भारत बायोटेक और अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के द्वारा मिलकर बनाया गया है और यह वैक्सीन तीन फेज के ट्रायल में असरदार साबित हुई है। इस वैक्सीन को हाथ की जगह नाक के द्वारा दिया जाएगा। शोध में सामने आया कि कोरोना नाक के द्वारा शरीर में प्रवेश करता है ऐसे में नेजल वैक्सीन कोरोना से लड़ने में ज्यादा कारगर साबित होगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन