गर्मी से बचाए खीरे के पानी में डुबकी

सलाद में खीरा न हो तो अधूरा सा लगता है और गर्मी में तो खीरा खाने की थाली को संपूर्ण करने के साथ-साथ चेहरे की रंगत में भी इजाफा करता है, कारण खीरे में पानी की मात्रा बहुत होती है, लेकिन एक और जानकारी हम बता रहे हैं। यदि खीरे को काट कर उसमें पानी मला दिया जाए और उस पानी का सेवन किया जाए जो गर्मी में तंदुरुस्ती का अहसास सहज ही मिल जाता है।
ज्यादातर आहार विशेषज्ञ इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और गर्म मौसम में शरीर को क्रियाशील बनाने के लिए खीरे का पानी पीने की सलाह देते हैं। खीरे का पानी बनाने के लिये आपको सिर्फ खीरे के कुछ टुकड़ों को पानी की बोतल में डालना है और प्यास लगने पर इसी पानी को पीना है। शरीर को ठंडा रखने के अलावा खीरे के पानी के अन्य स्वास्थ्यकारी गुण भी हैं।
आप पानी में खीरे के ताजा कटे टूकड़े मिला लेते हैं तो खीरे में भरपूर मात्रा में मौजूद विटामिन ए और सी और आवश्यक मिनरल आपको मिल जाते हैं।
खीरे का पानी पीने से दिन भर तरोताजा रह सकते हैं। दिन में खीरे का पानी पीने से शरीर की नमी बनी रहती है। शरीर का तापमान सही तरीके से बनाये रखने के लिए नमी बहुत महत्वपूर्ण होती है। इससे परिसंचरण तन्त्र को मदद मिलती है और यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मददगार होता है।
कैंसर में कारगर – कैंसर से बचने में खीरे का पानी आपके लिए मददगार हो सकता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल और कैंसर के लडऩे वाले पोषक तत्व के कारण आपको कैंसर से बचने के लिए खीरे का पानी भरपूर मात्रा में पीना चाहिए। इसके अलावा खीरे में एंटीऑक्सीडेन्ट की मौजूदगी फ्री रेडिकल से लडऩे में सहायक होते हैं।
चेहरे की रंगत बढ़ाए – पानी में खीरा डालने से इस स्वस्थ पेय में कई पोषक तत्व समाहित हो जाते हैं जिससे त्वचा अधिक सुन्दर हो जाती हैं। इसके अलावा खीरे में मौजूद सिलिका त्वचा के लिये अतिरिक्त रूप से लाभकारी होता है।
मोटापा घटाए – खीरा कैलोरीमुक्त होने के कारण भूख लगने पर पेट को शांत करने वाली सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है। दूसरी ओर खीरे का पानी पीने से पेट भी भर जाता है और यह आपको उच्च कैलोरी वाले अवांछित चीजों को खाने से मुक्ति दिलाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

  • Related Posts

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 4 views
    कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 5 views
    हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

    दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 6 views
    दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

    प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 5 views
    प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

    कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

    • By Desk
    • November 13, 2026
    • 5 views
    कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

    • By Desk
    • November 12, 2026
    • 14 views
    अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा