गलत इंजेक्शन से मरीज की मौत फार्मासिस्ट पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के महोबा में गलत इंजेक्शन लगने से मरीज की मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी फार्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाही कोर्ट के आदेश पर हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

थाना खन्ना के गांव बरभौली के रहने वाले विक्रम यादव ने बताया कि उसकी  मां प्रेमा उसके पिता लालू उर्फ देवी प्रसाद को लेकर फोड़ा का इलाज कराने 27 सितंबर की दोपहर दो बजे स्वास्थ्य केंद्र खन्ना गई थी। उसके पिता लालू पूरी तरह स्वस्थ्य थे। फोड़ा के अलावा उन्हें कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन पर्चा बनवाकर जैसे ही डॉ. नरेश वर्मा के पास गए तो डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

प्रेमी देवी ने जब गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरु किया तो डॉ नरेश वर्मा ने उनके हाथ से से पर्चा छीन लिया और किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन कराकर 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें मौदहा के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।

बाद में पता चला कि नरेश वर्मा डॉक्टर नहीं फार्मासिस्ट है। उसी दिन मां ने पुलिस और एसपी को शिकायती पत्र दिया पर कोई मुकदमा नहीं हो सका। इसके बाद विक्रम ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डॉ. नरेश वर्मा फार्मासिस्ट के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसकी विवेचना शुरू की है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई