गोदाम में छापेमारी, 12 लाख रुपये के प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त

सोनबरसा। सोनबरसा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर नेपाल सीमा से सटे बाजार पर एक गोदाम में छापेमारी कर 12 लाख रुपये के प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त कर ली। पुलिस ने दवा दुकानदार और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये दुकानदार की पहचान साहू बाजार चौक के मेडिकल स्टोर प्रोपराइटर रामनरेश साह व सहयोगी विजय कुमार के रूप में की गई। पुलिस को यह कामयाबी प्रशिक्षु डीएसपी खुशरू सिराज के नेतृत्व में की गई छापेमारी में मिली है।

प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि अन्य दिनों की तरह नेपाल सीमा से सटे साप्ताहिक हाट बाजार के दिन भारी मात्रा में नशीली दवाओं का खेप अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भेजे जाने की तैयारी है। इसके आधार पर टीम बनाकर सतर्कतापूर्वक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दवा भंडारण कक्ष से जब्त 22 कार्टन में पैक विभिन्न कंपनियों के 100 एमएल की लगभग 6 हजार बोतल कप सिरप जब्त की गई। जिसका अंतरराष्ट्रीय कीमत बारह लाख से अधिक बताया जा रहा है।

डीएसपी ने बताया कि थाना रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार दवा दुकानदार रामनरेश साह छह वर्ष पूर्व में भी नशीली दवाओं का तस्करी के आरोप में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि सभी जब्त नशीली दवाओं का जिला ड्रग इंस्पेक्टर से सत्यापित कराने के बाद जब्ती सूची तैयार किया गया। इस मामले में सअनि लल्लन सिंह के बयान पर एफआईआर कर दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा