घटिया दवा बनाने वाली कंपनियों के लाइसेंस होंगे कैंसिल

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। बार-बार सैंपल फेल मिलने वाली राज्य की दवा कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। राज्य में ऐसी कंपनियों की दवाएं बिक नहीं पाएंगी। बता दें कि इस वर्ष अभी तक 90 दवाओं के सैंपल कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं। सरकार ने लगातार सैंपल फेल होने के मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे में सरकार ने उन कंपनियों का रिकार्ड तलब किया है, जिनकी दवाओं के सैंपल बार-बार फेल हो रहे हैं। दूसरे राज्यों में स्थित दवा कंपनियों के सैंपल फेल होने के मामले सामने आते रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसी दवाओं के सैंपल जुटाए जा रहे हैं। प्रदेश में निर्मित दवाओं के साथ दूसरे राज्यों की दवाओं के सैंपल एकत्र करने के लिए सूची तैयार की जा रही है। प्रदेश में इस साल 90 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। स्पष्ट है कि जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, वह मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। इन दवाओं का सेवन करने पर मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। दवाओं के सैंपल फेल होने से प्रदेश में बनने वाली दवाओं के संबंध में भी गलत संदेश देश और विदेश में जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस कार्रवाई के अनुसार ऐसी दवा कंपनियों का उत्पादन भी बंद किया जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार का कहना है कि जिन दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उनका रिकार्ड तलब किया है। गुणवत्ता से समझौता करने वाली ऐसी दवा निर्माता कंपनियों का उत्पादन बंद किया जाएगा। साथ ही, ऐसी कंपनियों का लाइसेंस भी कैंसिल होगा।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा