चेतावनी, ओमिक्रोन अंतिम वेरिएंट है या कोरोना समाप्ति की राह पर यह मानना खतरनाक

जिनेवा : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि यह मानना अभी खतरनाक है कि ओमिक्रोन अंतिम वेरिएंट है या कोरोना समाप्ति की राह पर है. क्योंकि विश्व में कोरोना के अन्य वेरिएंट उभरने के लिए स्थितियां काफी अनुकूल हैं.

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम गेब्रेसियस ने कहा कि महामारी खत्म होने वाली नहीं है, बल्कि इसके नए रूप सामने आएंगे।

गेब्रेसियस ने संगठन की कार्यकारी बोर्ड की 150वें बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ओमिक्रोन का पता नबंबर में चला था और अब यह विश्व के 171 देशों में फैल चुका है.

उन्होंने कहा कि कोरोना के अत्यधिक संक्रामक रूप ओमिक्रोन के आठ करोड़ से अधिक मामले डब्ल्यूएचओ के सामने आए हैं, जो 2020 में दर्ज किए गए कोविड मामलों से अधिक हैं.

उन्होंने कहा कि मामलों में जोरदार बढ़ोत्तरी होने के बावजूद मौतों में वृद्धि नहीं हुई है.

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा, यह सच है कि हम निकट भविष्य के लिए कोविड के साथ रहेंगे लेकिन यह मान लेना खतरनाक है कि ओमिक्रोन अंतिम वेरिएंट होगा, या कि यह समाप्ति की तरफ है.

उन्होंने कहाइसके विपरीत, विश्व स्तर पर स्थितियां इसके अधिक रूपों के उभरने के लिए आदर्श है और हम एक ऐसे विषाणु को लेकर कोई जुआ भी नहीं खेल सकते हैं जिसकी उत्पत्ति या नियंत्रण के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है.

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर