जनरल स्टोर पर दवा बिक्री के खिलाफ प्रस्ताव पास

मंडी धनौरा। क्षेत्र में जनरल स्टोर पर भी दवाइयों की खुलेआम बिक्री की जा रही है। इससे नाराज कैमिस्टों ने बैठक कर औषधि प्रशासन से मांग की है कि जनरल स्टोर पर बेची जा रही दवाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए। बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में दवा विक्रेताओं ने नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों की जानकारी भी औषधि प्रशासन से शेयर करने की अपील की।
बैठक में सदस्यों ने शिकायत की कि जनरल स्टोरों पर खुलेआम मेडिकेटेड क्रीम व मरहम, दर्दनाशक गोलियां आदि खुलेआम बिना लाइसेंस के बेची जा रही हैं। औषधि निरीक्षक से मांग की गई कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। ग्रामीण क्षेत्र में भी बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पास किया गया। सरकार से दवाओं की आनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई। बैठक में सुमन देवरा, अबरार वारसी, अमित अग्रवाल, पिंटू रूहेला, विकास अग्रवाल, मुनव्वर हुसैन, कमल सिंह सैनी, कुलतार सिंह, पवन शर्मा, अनिल गिल, विपिन शर्मा, हरपाल सैनी आदि मौजूद थे।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 9 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 13 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़