जन औषधि केंद्रों का भी होगा नेटवर्क 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विप्लव चटर्जी ने कहा कि सरकार सस्ती दवाओं की सहज उप्लब्धता के लिए ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट की तर्ज पर जनऔषधि आपूर्ति शृंखला जल्द ही तैयार करने वाली है। चटर्जी ने बताया कि जनऔषधि नेटवर्क को वेब आधारित ऐप पर लाने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। इसके सभी भंडारघर और विक्रय केंद्र इस ऐप से जोड़े जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं की बिलिंग भी हो सकेगी और इस तरह खपत व जरूरत के आंकड़े ऑटोमैटिक रूप से उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे विभाग इन सस्ती दवाओं की आपूर्ति यथाशीघ्र कर पाएगी।
जनऔषधि की अवधारणा पर सेमिनार में जेनरिक दवाइयों को लेकर चटर्जी ने कहा कि सबसे पहले हमें यह समझने की जरूरत है कि दवा एक केमिकल होता है। दवा कंपनियां अपने मुनाफे और मार्केटिंग में सहूलियत के लिए इन रसायनों को अलग से अपना ब्रैंड नाम देती हैं। जैसे पैरासेटामॉल एक सॉल्ट अथवा रसायन का नाम है, लेकिन कंपनियां इसे अपने हिसाब से ब्रैंड का नाम देती हैं और फिर उसकी मार्केंटिंग करती हैं।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानक के हिसाब से पेटेंट फ्री मेडिसिन को जेनरिक दवा कहा जाता है, लेकिन भारत में सॉल्ट के नाम से बिकने वाली दवा को सामान्य तौर पर जेनरिक माना जाता रहा है। चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के अंतर्गत खुलने वाली सभी दवा दुकानों पर विशुद्ध जेनरिक दवाएं उपलब्ध हैं। यहां पर स्ट्रीप पर सॉल्ट यानी रसायन का ही नाम लिखा होता है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 10 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा