जबलपुर अस्पताल अग्निकांड : फरार आरोपी डॉ. संजय पटेल एयरपोर्ट से गिरफ्तार

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में पिछले सप्ताह हुए अग्निकांड को लेकर दर्ज गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के ऊपर 10,000 रुपये के इनाम भी घोषित था। आरोपी डॉ. संजय पटेल को पुलिस ने मंगलवार को यहां डुमना हवाईअड्डे से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि इसी के साथ इस मामले में दो डॉक्टर-सह-मालिकों सहित चार लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो डॉक्टर-सह-मालिकों को पकड़ने के प्रयास जारी है।
उन्होंने कहा कि एक अगस्त को इस तीन मंजिला निजी अस्पताल में अचानक भीषण आग लग गई थी, जिससे चार मरीजों सहित आठ लोगों की मौत हो गई थी और पांच अन्य झुलस गये थे।

बहुगुणा ने बताया कि इस घटना के लिए जांच के बाद पुलिस ने अस्पताल के छह लोगों के खिलाफ थाना विजय नगर में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया, जिनमें अस्पताल के चार डॉक्टर-सह-मालिकों डॉ. निशिंत गुप्ता, डॉ. सुरेश पटेल, डॉ. संजय पटेल एवं डॉ. संतोष सोनी तथा अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक विपिन पाण्डेय एवं सहायक प्रबंधक राम सोनी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन छह आरोपियों में से डॉ. संतोष सोनी, राम सोनी एवं विपिन पाण्डेय को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि बाकी बचे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए जबलपुर पुलिस ने चार अगस्त को 10,000-10,000 रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया था।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी