जयपुर से बद्दी पहुंची सहायक दवा नियंत्रकों की टीम

बद्दी (हप्र)। जयपुर से सहायक दवा नियंत्रकों की एक टीम हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित प्रांत स्तरीय औषधि नियंत्रक के कार्यालय पहुंची। दो सदस्यों की इस टीम में शामिल जयपुर के सहायक औषधि नियंत्रक राजकमल छीपा व महेंद्र सिंह शेखावत बद्दी पहुंचे। जयपुर से आई टीम ने ड्रग विभाग की बेहतरीन कार्यप्रणाली की सराहना की और माना कि अन्य राज्यों की अपेक्षा यहां पर काम का निष्पादन त्वरित ढंग से होता है। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के औषधि नियंत्रण विभाग से संबंधित औषधि निर्माताओं के औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के अनुसार प्रतिदिन के किये जा रहे कार्य के लिए त्वरित गति से निस्तारण के लिए तुलनात्मक रूप से अन्य राज्यों में किये जा रहे कार्यों की कार्यप्रणाली के अध्ययन (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) के लिए सहायक औषधि नियंत्रकों की टीम राज्य स्तरीय ड्रग कंट्रोलर कार्यालय बद्दी पहुंची थी। टीम ने बद्दी स्थित प्रांत कार्यालय में कार्यरत उप-दवा नियंत्रक मनीष कपूर सहित सहायक दवा नियंत्रक, दवा निरीक्षकों के अलावा अन्य कर्मचरियों की कार्य क्षमता का बारीकी से जायजा लिया। रोजाना प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाने वाले दवा उत्पादकों के आवश्यक दस्तावेज व अन्य औपचारिकताओं को कितनी जल्दी निपटाया जाता है। इसकी पूरी पड़ताल की। इसके अलावा टीम ने कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठने की जगह के साथ साथ कार्यालय पहुंचने वाले दवा उत्पादकों के बैठने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा भी लिया। राजस्थान में भी हिमाचल की तर्ज पर कार्यप्रणाली लागू हो और सबको समय पर लाइसेंस मिले और नवीनीकरण हो। यहां पर सभी आवेदनों का निष्पादन जिस प्रकार होता है वैसा ही राजस्थान करे ऐसी अनुशंषा जयपुर से आई हुई टीम ने की।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 29 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी