जयारोग्य अस्पताल में दवा घोटाले की जांच पूरी, जेएएच अधीक्षक ने रिपोर्ट डीन कार्यालय भेजी

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल में 10 लाख रुपये के दवा घोटाले की जांच पूरी होने के बाद अधीक्षक डा.आरकेएस धाकड़ ने रिपोर्ट डीन कार्यालय भेज दी है। जहां से रिपोर्ट संभागायुक्त को भेजी जाएगी और उसके बाद ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस घोटाले में जांच कमेटी रिपोर्ट में सर्जरी विभाग के वार्ड प्रभारी प्रमोद गुप्ता को दोषी पाया गया है। गजब की बात यह है कि जिस मामले में प्रमोद गुप्ता को दोषी पाया गया, उसी मामले में स्टोर से दवा उपलब्ध कराने वाले स्टाफ को क्लीन चिट दी गई है, क्योंकि सर्जरी विभाग से बिना मांग के दवाओं को उपलब्ध आखिर किस के कहने पर कराया गया।

जांच रिपोर्ट में इन सवालों के जवाब नहीं हैं। जेएएच अधीक्षक – डा.आरकेएस धाकड़ ने बताया कि इम्नोग्लोबिन इंजेक्शन की जांच पूरी हो चुकी है और जांच रिपोर्ट डीन की ओर अग्रेसित भी कर दी, जहां से रिपोर्ट संभागायुक्त के पास पहुंचाई जाएगी। संभागायुक्त जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे।

गौरतलब है कि एक इम्नोग्लोबिन इंजेक्शन की कीमत पांच हजार रुपये है। सेंट्रल स्टोर से बिना मांग के बर्न वार्ड के सर्जरी विभाग को करीब 200 इंजेक्शन भेजे गए। यह इंजेक्श्न किसी भी मरीज के इलाज में उपयोग नहीं आए। जब यह गड़बड़ी उजागर हुई तो जांच कमेटी गठित की गई। जांच की आंच अस्पताल प्रबंधन पर आने लगी तो कमेटी भंग कर स्टोर प्रभारी डा.देवेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में दूसरी कमेटी बनाई गई। इम्नोग्लोबिन इंजेक्शन व मधुमेह रोग में उपयोग आने वाली सीटाग्लप्टिन टेबलेट का 20 लाख का घोटाला हुआ था। जिसमें दूसरी कमेटी ने केवल इम्नोग्लोबिन इंजेक्शन की जांच की।

वह भी अधूरी, क्योंकि बिना मांग के इतना महंगा इंजेक्शन उपलब्ध कराना ही गड़बड़ी उजागर करता है। फिर स्टोर से इंजेक्शन उपलब्ध कराने वालों को दोषी नहीं बनाया गया। सीटाग्लप्टिन की 20 हजार टेबलेट सीएमएचओ स्टोर को भेजी गईं थीं। इन दवाओं का सीएमएचओ स्टोर में भी लेखाजोखा गड़बड़ पाया गया। सीटाग्लप्टिन की करीब पांच हजार टेबलेट सीएमएचओ स्टोर से वापस आईं। उसका रिकार्ड स्टोर के पास नहीं है। इस गड़बड़ी की जांच शुरू तक नहीं की गई।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 6 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 17 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील