जिला अस्पताल में आए पैथोलॉजी लैब संचालक समेत महिला को दबोचा, पैथोलॉजी सील

अंबेडकर नगर। जिला अस्पताल में दलाली के लिए आए पैथोलॉजी लैब संचालक समेत महिला को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को अकबरपुर कोतवाली भेजने के साथ ही उन पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई। इस बीच देर शाम डीएम के सख्त निर्देश पर बिना लाइसेंस चल रही संबंधित पैथोलॉजी को सील कर दिया गया।

यह है मामला

जिला प्रशासन की टीम ने जिला अस्पताल में दलालों को पकडऩे के लिए छापेमारी की। छोमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। टीम ने एक निजी पैथोलॉजी के संचालक खुर्शीद को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस हिरासत में सौंप दिया है। इसी बीच निजी अस्पताल और पैथोलॉजी के लिए काम करने के आरोप में अन्नावा निवासी महिला कंचन को भी पकड़ लिया गया। उसे भी पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दी है। एसडीएम भरत शुक्ल, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा और सीएचसी अकबरपुर प्रभारी डॉ. मार्कंडेय की टीम ने पकड़े गए संचालक खुर्शीद के भारत पैथोलॉजी पर दबिश दी। वहां पैथोलॉजी से जुड़े कागजात नहीं मिले। इसके चलते उसे तत्काल सील कर दिया गया।

ड्रेस कोड में रहने की हिदायत

एडीएम के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कुछ कर्मचारियों ने निर्धारित ड्रेस नहीं पहनी थी। इस पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए