जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों को दी जाने वाली दवा का टोटा, मरीज परेशान

मुरादाबाद। जिला अस्पताल में मानसिक रोगियों को दी जाने वाली दवा का टोटा बना हुआ है। बता दें कि सरकार ने मानसिक रोगियों की सहूलियत के लिए ओपीडी व्यवस्था शुरू कराई है, लेकिन इस व्यवस्था को लापरवाही का पलीता लग रहा है। दरअसल फ्लूक्सोटाइन 20 एमजी, एसकीटेलोप्राम 10 एमजी, एसकीटेलोप्राम 20 एमजी, सरट्रेलाइन 50 एमजी, कारबेमेजीडाइन 200 एमजी, कारबेमेजीडाइन 400 एमजी, पैराक्सीटाइन एसआर 12.5 एमजी, लोराजीपाम 1 एमजी, एमिट्रिप्टीलाइन 25 एमजी दवाओं का टोटा है। पिछले तीन माह से मानसिक रोग ओपीडी में दवाइयां नहीं हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी-डा. एमसी गर्ग के अनुसार मरीजों के लिए दवा का पूरा इंतजाम है। कारपोरेशन से दवाइयां मिलती हैं। मानसिक रोगियों की दवा के लिए कारपोरेशन को रिमाइंडर पत्र कई बार भेजा जा चुका है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी-डा. जीएस मर्तोलिया ने बताया कि कारपोरेशन से दवा नहीं मिल पा रही है। हमारे पास लोकल खरीदारी का भी बजट अब नहीं है। पिछले कई माह से मानसिक रोगियों को दवा नहीं मिल पाई है। कारपोरेशन को रिमाइंडर भेजा जा रहा है।

हालात ये हैं कि मानसिक रोग से पीड़ित मरीज को अगर एक भी दिन दवा नहीं मिले तो उसकी हालत बिगड़ने लगती है। जिला अस्पताल में बनी मानसिक रोग ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 75 मरीज पहुंचते हैं लेकिन, उन्हें दवाइयां नहीं मिलतीं। दो से तीन प्रकार की दवाइयां देने के बाद बता दिया जाता है कि बाकी दवा बाजार से खरीदनी पड़ेगी। अभी कारपोरेशन से दवा नहीं मिली है। मरीजों की सहूलियत के लिए सरकार ने मानसिक रोग ओपीडी स्टार्ट कराई थी। अब सिर्फ 3 टेबलेट देकर मरीजों को बाहर की दवाई लिखकर दी जा रही है। इससे प्रतिदिन मरीज परेशान हो रहे हैं।

 

 

 

 

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट