जींद में महिला डॉक्टर गिरफ्तार, इस अस्पताल में चल रहा था भ्रूण हत्‍या का घिनौना खेल

जींद। जींद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात को शहर के भिवानी रोड स्थित कुमार अस्पताल पर छापेमारी करके महिला चिकित्सक को गर्भपात करवाते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। टीम ने महिला चिकित्सक के काउंटर से गर्भपात में प्रयोग होने वाली पीएनडीटी किट को बरामद किया है। शहर थाना पुलिस ने महिला चिकित्सक डा. धीरज अत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

जिला परिवार कल्याण के डिप्टी सिविल सर्जन डा. पालेराम कटारिया ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि भिवानी रोड स्थित कुमार अस्पताल की महिला चिकित्सक डा. धीरज अत्री अवैध तरीके से गर्भपात करवाने का काम करती है। इसके लिए विभाग ने एक महिला को ग्राहक बनाया और उसने चिकित्सक डा. धीरज अत्री से संपर्क किया। जहां पर उसने बताया कि गर्भपात करवाने पर 1200 रुपये की राशि खर्च होगी।

बातचीत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापमार दल का गठन किया और गर्भवती महिला को विभाग की तरफ से 1200 रुपये की नकदी लेकर अस्पताल में भेज दिया। देर शाम को जब महिला अस्पताल में पहुंची तो डा. धीरज अत्री ने चेकअप करके महिला को पीएनडीटी किट से दो गोलियां निकालकर महिला को दे दी और बैड पर आराम करने के लिए कह दिया।

इसी दौरान इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में दस्तक दी। उस समय गर्भपात में प्रयोग होने वाली पीएनडीटी किट महिला चिकित्सक के काउंटर पर ही रखी हुई थी। टीम को देखकर महिला चिकित्सक ने किट को छुपाने का प्रयास किया, लेकिन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। जब महिला चिकित्सक से लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला चिकित्सक व स्टाफ के मौके पर ही बयान दर्ज किए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने डिप्टी सिविल सर्जन डा. पालेराम कटारिया की शिकायत पर महिला चिकित्सक डा. धीरज अत्री के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर