जीएसटी के लिए स्वयं को तैयार रखें कैमिस्ट : सुरेंद्र दुग्गल

मंडी गोबिंदगढ़। कैमिस्ट एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह द्वारा स्थानीय चौड़ा बाजार रोड़ पर जीएसटी को लेकर एक सेमीनार करवाया गया, जिसकी अध्यक्षता पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र दुग्गल ने की। दुग्गलल ने कैमिस्टों को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से जीएसटी लागू किया जा रहा है, जिससे सारे देश में दवाओं पर कर की दर एक जैसी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कैमिस्टों को अपनी दुकानों पर कंप्यूटर व अन्य उपकरणों में जीएसटी के अनुसार बदलाव करके स्वयं को जीएसटी के अनुरूप तैयार रखना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न आ सके। उन्होंने कहा कि शुरू में हर नई प्रणाली को अपनाने में मामूली दिककत तो आती ही है, लेकिन भविष्य में जीएसटी का सभी देशवासियों को भारी आर्थिक लाभ होगा।
इस अवसर पर लुधियाना के जी एस चावला, कैमिस्ट एसोसिएशन जिला फतेहगढ़ साहिब के चेयरमैन कृष्णलाल वर्मा, जिलाअध्यक्ष हरचंद सिंह चन्नी, महासचिव रविंद्र भाटिया, कैमिस्ट एसोसिएशन मंडी गोबिंदगढ़ के महासचिव विकास बतरा, कोषाध्यक्ष जतिंद्र चोपड़ा, सजिंद्र सिंह अबरोल, अनिल बतरा, कमल बतरा आदि उपस्थित थे।

Related Posts

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया