जीवनरक्षक दवाएं गायब

उदयपुर। महाराणा भूपाल (एमबी हॉस्पिटल) और पन्नाधाय महिला चिकित्सालय में आने वाले गंभीर मरीजों को परिसर में स्थित मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा काउंटर पर जीवनरक्षक दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। यहां पर उपस्थित फार्मासिस्ट काउंटर के स्टॉक में जरूरी दवाइयां उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। ऐसे में मरीजों को मजबूरन बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हंै। हैरानी की बात तो यह है कि चिकित्सालय ड्रग स्टोर के रिकॉर्ड में डिल्टीओरजेम 30 स्टॉक में करीब 10 हजार, फुरसेमाइट 40 करीब 2.5 लाख तथा मल्टी विटामिन 6 लाख टेबलेट उपलब्ध हैं। इस अव्यवस्था को लेकर हर माह प्राचार्य की अगुवाई में होने वाली बैठकों के निष्कर्ष को भी अनदेखा कर दिया जाता है।

अस्पताल में आए एक हृदय रोगी सतीशचंद्र भटनागर ने बताया कि वह गत एक वर्ष में चिकित्सकीय परामर्श के बाद कई बार नि:शुल्क दवा काउंटर पर दवाइयां लेने गया, लेकिन जीवनरक्षक दवाइयों में शामिल कार्वेडियोल-3.125एमजी दवा उन्हें काउंटर पर नहीं दी गई। इसी तरह, डिल्टीओरजेम 30 एमजी दवा को भी काउंटर पर उपलब्ध नहीं बताया गया। एक और रोगी के अनुसार, दो माह के दौरान अधिकतर मौकों पर उन्हें दवा काउंटर पर फुरसोइमाइड 40 एमजी और मल्टीविटामिन टेबलेट एमवीबीसी नहीं मिल पाई। उन्हें पीछे से ही दवा सप्लाई नहीं आने की बात कहकर टरका दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर, ऑनलाइन व्यवस्था से जुड़े दवा काउंटर्स के कम्प्यूटर पर अन्य काउंटर्स का स्टॉक भी दिखाई देने का नियम होता है ताकि संबंधित काउंटर पर दवा नहीं होने पर संबंधित दवा को समीपवर्ती काउंटर से उपलब्ध करवाया जा सके। लेकिन यहां के दवा काउंटर पर ऐसा नहीं हो पा रहा है।

इस संबंध में आरएनटी ड्रग स्टोर के प्रभारी डॉ. दीपक सेठी का कहना है कि कार्वेडियोल दवा नि:शुल्क दवाइयों की सूची में शामिल नहीं है। इसके अलावा अन्य दवाइयों का स्टॉक पर्याप्त है। दवा की सप्लाई भी नियमित तौर पर हो रही है। संभव है कि किसी एक काउंटर पर उस समय दवा उपलब्ध नहीं हो। एमबी हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. एम.पी. जैन ने बताया कि काउंटर से दवाइयों के इंटरचेंज की व्यवस्था यहां पर नहीं है। वरिष्ठ नागरिक काउंटर अलग से बना हुआ है। बुजुर्गों को काउंटर पर दवाइयां नहीं मिल पाने की जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 14 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए