जीवनरक्षक दवाएं हो गई 20 फीसदी तक महंगी

अलीगढ़। सरकार भले ही दवा एवं अन्य स्वास्थ सेवाएं सस्ती होने पर जोर दे रही हो, मगर मरीजों को जीवनदान देने वाली दवाएं दिनोंदिन महंगी हो रही हैं। बीपी, शुगर और उच्च रक्तचाप से लेकर एंटीबायोटिक व एंटी एलर्जिक दवाइयां 10 से 20 फीसदी तक महंगी हो गईं हैं। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर और टूट गई है। गौरतलब है कि हड्डी व मांसपेशियों के दर्द में इस्तेमाल होने वाली मोबीजॉक्स की एक गोली 12 की बजाय अब 15 रुपये में मिल रही है। डायबिटीज की दवा डायनाग्वि एमफोर्ट की 10 गोली का पत्ता पहले 90 रुपये का था, अब 105 रुपये में, टेरामाइसिन की 10 गोली का पत्ता 7.15 से 9.14 रुपये में मिल रहा है। डिस्प्रिन की 10 गोली का पत्ता पहले 4.70 का था, अब 11 रुपये का हो गया है। बीटाडीन लोशन  88.44 रुपए की बजाए अब 97 रुपए में, बीटाडीन आइंटमेंट 99 रुपए की बजाए 119 रुपए, केजेड (एंटी फंगल) 174 के स्थान पर 185 रुपए में, जेडएफआइ (एंटीबायोटिक) 89 रुपए के स्थान पर 101 रुपए, फेरोक्स एक्सएफ (आयरन सिरप) 149 रुपए के बजाए 163 रुपए, लिव-52 (200 एमएल) 110 रुपए की बजाए 115 रुपए में बिक रहा है। दवाओं की कीमतों में यह वृद्धि दो से छह माह के भीतर हुई है। केमिस्ट सुनील राना ने बताया कि विभिन्न दवा कंपनियां धीरे-धीरे कीमतें बढ़ा रही हैं। इसका बोझ मरीजों पर ही पड़ता है। रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि  जीएसटी के बाद से दवाओं की कीमतें बढ़ रही हैं। छह माह में कई बार कीमतें बढ़ीं हैं। महंगी दवाओं के बोझ से कराह रहे मरीजों को सरकारी अस्पतालों से भी राहत नहीं मिल रही। इन अस्पतालों में असाध्य बीमारियां तो दूर सामान्य दवाएं तक उपलब्ध नहीं। वहां भी चिकित्सक मरीजों को बाहर की दवाएं ही लिखते हैं।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन