जेनरिक दवाइयों के 15 फीसदी तक बढ़े दाम

रायपुर। कई जेनरिक दवाओं के दाम 10 से 15 फीसद तक बढ़ा दिए गए हैं, वहीं कुछ के दाम बढ़ाने की बात कही जा रही है। महंगी हुई दवाओं में अधिकांश एंटीबायोटिक्स और पेन किलर जैसी दवाएं शामिल हैं। छत्तीसगढ़ थोक दवा बाजार के अनुसार चीन में फैले कोरोना वायरस की वजह से भारत में जेनरिक दवाओं के लिए कच्चे माल की कमी देखी जा रही है। इससे जेनरिक दवा निर्माता कंपनियां दवाइयों के दाम बढ़ा रही हैं। वहीं कई दवाओं की कमी भी होने लगी है। इसका असर सरकारी अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां कई जेनरिक दवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही हैं। दवा कारोबारियों ने बताया कि प्रदेश में हर महीने लगभग 100 करोड़ तक ब्रांडेड दवाओं का कारोबार है। वहीं लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये तक हर महीने जेनरिक दवाओं से व्यापार होता है। इसकी सप्लाई अधिकांश अस्पतालों और ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर में की जाती है। बढ़ती कीमत और उपलब्धता की वजह से खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी तैयारियां नजर नहीं आ रही। स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर भुवनेश यादव ने बताया कि हमारे वेयर हाउस पर अभी पर्याप्त स्टॉक है। लगभग 50 फीसद दवाएं तो हमारे पास पर्याप्त है, वहीं शासकीय अस्पतालों के मांग के अनुरूप दवाओं की खरीदी के लिए ऑर्डर दे रखा है। जेनरिक दवाओं के महंगे होने और मांग के हिसाब से नहीं मिल पाने की स्थिति में इसका प्रभाव तो पड़ेगा ही।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़