जेनेरिक दवा का बोर्ड लगाकर बेच रहे ब्रांडेड मेडिसिन

चंडीगढ़। जरूरतमंद मरीजों को सस्ते दाम पर दवाइयां मुहैया कराने के लिए खोली गई अमृत और जन औषधि नाम की दुकानों पर खुलेआम ब्रांडेड दवाएं बेची जा रही हैं। स्थानीय सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएस) में संचालित जन औषधि और अमृत फार्मा की दुकान पर सस्ती और जेनेरिक दवा बेचे जाने का बोर्ड लगा है। इसके बावजूद मरीजों के साथ खुलेआम ठगी की जा रही है। यहां 60 प्रतिशत तक की छूट को दरकिनार कर ब्रांडेड दवाएं एमआरपी रेट पर ही बेची जा रही हैं। इस काम में कॉलेज प्रशासन भी उनका भरपूर मदद कर रहा है। जीएमसीएस में भर्ती मरीजों के परिजनों का कहना है कि उन्हें जन औषधि और अमृत फार्मा का अंतर समझ नहीं आया। क्योंकि जिस कीमत पर उनकी दवा उन्हें कॉलेज की निजी दवा दुकान से मिली, वही जन औषधि और अमृत पर भी उसी रेट पर बेची जा रही हैं। करनाल से आए संदीप और सहारनपुर के योगेश ने बताया कि जन औषधि के नाम पर जनता को लूटने का कारोबार किया जा रहा है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हो रही इस लूट के संबंध में जब जन औषधि के हेल्पलाइन नंबर 9214000191 पर कॉल किया गया तो वहां से भी मदद नहीं मिली। कॉल अटैंड करने वाले ने उल्टा यह समझा दिया कि जेनेरिक दवाओं की कमी के कारण वहां ज्यादा से ज्यादा ब्रांडेड दवा का स्टॉक रखना पड़ रहा है। यानि यह सबकी मिलीभगत से हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में चल रही इन दोनों दवा की दुकानों पर मनमाने तरीके से दवा की बिक्री की जा रही है। जबकि दुकान के बाहर लगाए बोर्ड पर छूट की बात साफ लिखी गई है। इस संबंध में यदि कोई मरीज या उसका परिजन सवाल कर दे तो उसे बिना दवा दिए लौटा दिया जा रहा है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन