जॉनसन कंपनी ने भी माना बेबी पाउडर में कैंसर, वापस मंगाया स्टॉक

नई दिल्ली। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को कैंसरकारक एस्बेस्टस के सबूत मिलने के बाद जॉनसन एंड जॉनसन ने बेबी पाउडर की एक खेप को वापस मंगाया है। पाउडर में कैंसरकारक तत्व की मौजूदगी को महीनों तक नकारने के बाद कंपनी ने कहा है कि रेग्युलेटर को ऑनलाइन रिटेलर से खरीदे गए बेबी पाउडर सैंपल में क्राइसोटाइल एस्बेस्टस का पता चला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर 4.6 पर्सेंट गिर गए। जॉनसन एंड जॉनसन के प्रवक्ता ने कहा कि एक लॉट को वापस मंगाया है, जिसके 33 हजार बॉटल्स एक अज्ञात रिटेलर ने बेचे हैं। यह पहली बार है जब जॉनसन एंड जॉनसन ने बेबी पाउडर को बाजार से वापस मंगाया है। कंपनी ने कहा है कि उसने अमेरिका में प्रॉडक्ट वापसी का कदम एहतियात के तौर पर उठाया है। पिछले 40 साल में हजारों टेस्ट ने बार-बार इस बात कि पुष्टि की है कि हमारे पाउडर में एस्बेस्टस नहीं है। कंपनी ने यह भी कहा है कि इसकी जांच में 30 और दिन लग सकते हैं। गौरतलब है कि कंपनी पर पहले भी यह आरोप लगते रहे हैं कि इसके पाउडर में कैंसरकारक तत्व मौजूद हैं। कंपनी के खिलाफ हजारों लोगों ने केस किया है कि उन्हें बेबी पाउडर की वजह से मेसोथेलिओमा हो गया, जोकि एक आक्रामक कैंसर है। एस्बेस्टस को इसके लिए जिम्मेदार बताया जाता है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 11 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 22 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए