झारखंड में सील अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की हुई मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

झारखंड के गिरिडीह में सील अस्पताल में गर्भवती का प्रसव कराने का मामला सामने आया है। इस दौरान नवजात की मौत हो गई। ये पूरा मामला गिरिडीह के डुमरी प्रखंड के बाबा अस्पताल का है। प्रशासन ने हाल ही में इस अस्पताल को सील कर दिया था लेकिन संचालक फिर से अस्पताल को चलाने लगे। यदि स्वास्थ्य प्रशासन इस बात का ख्याल रखता तो आज नवजात की मौत ना होती।

सील अस्पताल में हुआ प्रसव

बाबा अस्पताल का ये मामला तब सामने आया जब अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति में एक नर्स ने गर्भवती की डिलीवरी करवायी। इस दौरान नवजात ही हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। धुजाडीह में सील किए गए इस बाबा हॉस्पिटल में बड़े अक्षरों में डॉक्टरों का नाम अंकित कर फर्जी तरीके से अस्पताल का संचालन फिर से किया जा रहा था। जबकि अस्पताल संचालक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल को बंद रखने का निर्देश दिया गया था।

बीते दिनों ही अस्पताल को सील किया गया था 

बता दें कि तत्कालीन एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने इस अस्पताल के मेडिकल स्टोर और कई कक्षों को सील करते हुए विभाग को इस लापरवाही की जानकारी दी थी। अब चिकित्सा पदाधिकारियों के मौन रहने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। वही डुमरी रेफरल अस्पताल के प्रभारी सह चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि हॉस्पिटल को सील किया था, लेकिन कोई आवेदन नहीं मिला है, जिसके मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- नकली कॉस्मेटिक पहुंचाते हैं सेहत को नुकसान, खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली