झारखंड: सरकारी पचड़े के फेर में चांदी कूट रहे नकली दवा कारोबारी

धनबाद: जनता को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई स्टेट ऑफ आर्ट ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी का लाभ राज्य को नहीं मिल रहा है। ड्रग सैंपलिंग और टेस्टिंग की बेहतर व्यवस्था  के बावजूद ऐसा हो रहा है।
नियमत: ड्रग इंस्पेक्टर अपने-अपने जिलों से हर तरह की दवाओं के सैंपल जांच के लिए ड्रग लेबोरेटरी में भेजते हैं। जांच में अमानक पाई जाने वाली दवाएं बाजार से तत्काल हटा दी जाती है और निर्माता कंपनियों पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। मगर सरकारी सुस्ती के कारण करीब तीन माह से यहां दवाओं की जांच तो हो रही है, लेकिन जांच रिपोर्ट पर साइन नहीं हो रहे। इस कारण नकली दवा निर्माताओं कार्रवाई के अभाव में चांदी कूट रहे हैं।
पता चला कि प्रयोगशाला के निदेशक से लेकर सारे तकनीकी और अन्य कर्मचारियों का अनुबंध मार्च 2016 में खत्म हो गया। तीन माह  बाद भी इनके सेवा विस्तार पर सरकार निर्णय नहीं ले सकी है।
राज्य औषधि जांच प्रयोगशाला के निदेशक सह सरकारी विश्लेषक सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा ने 24 जून को सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि प्रयोगशाला के सभी कर्मियों का सेवा विस्तार मार्च 2016 से बकाया है। अंत समय में प्राप्त औषधि नमूनों और बैकलॉग नमूनों की जांच की गई है। वे लोग तकनीकी कार्य कर रहे हैं, लेकिन सेवा अवधि विस्तार नहीं होने से जांच रिपोर्ट पर वैधानिक कारणों से हस्ताक्षर नहीं कर पा रहे हैं। लैब में हर माह पूरे राज्य से करीब 100 ड्रग सैंपल की जांच होती है।
गौरतलब है कि रांची के नामकुम स्थित ड्रग लेबोरेटरी को चलाने के लिए वर्ष 2012 में निदेशक सह लोक विश्लेषक और अन्य छह तकनीकी पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। ये नियुक्तियां दो साल के लिए थी। पिछले दो साल इनका अनुबंध विस्तार किया गया। मार्च 2016 में सरकार को फिर से इनका अनुबंध विस्तार करना था या फिर नई नियुक्ति करनी थी। लेकिन सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया। ऐसे में यहां जांच होने वाली दवाओं की जांच रिपोर्ट का कोई वैधानिक औचित्य नहीं है। दूसरी ओर प्रयोगशाला कर्मियों के अनुबंध विस्तार की फाइल सचिवालय में घूम रही है। एक-एक अधिकारी फाइल को महीनों लटका रहे हैं। सेवा समाप्ति के बाद भी सभी कर्मी अवधि विस्तार की उम्मीद में लैब तो आ रहे हैं, लेकिन तकनीकी कारणों से ड्रग सैंपल की जांच नहीं कर रहे। इसी कारण अब सैंपलों में भी देरी हो रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ