डब्ल्यूएचओ ने तंबाकू की लत छोडऩे में इन दवाइयों को बताया असरदार

नई दिल्ली। डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने तंबाकू छोडऩे को लेकर कुछ दवाइयों को असरदार बताया है। इस बारे में डब्ल्यूएचओ की ओर से पहली बार गाइडलाइन जारी की गई है। गौरतलब है कि दुनियाभर में 1.25 बिलियन लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। हालांकि, इनमें से करीब 750 मिलयन लोग ऐसे भी हैं जो इस लत को छोडऩा चाहते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं।

ये दवाएं की जाती हैं इस्तेमाल

डब्ल्यूएचओ ने तंबाकू छोडऩे के लिए वेरेनिकलाइन, निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी, बुप्रोपियन और साइटोसिन को काफी असरदार बताया है। वेरेनिकलाइन एक टैबलेट है जिसमें निकोटिन नहीं होता है। इस दवा का इस्तेमाल तंबाकू छोडऩे के लिए किया जाता है और यह अन्य दवाओं से अलग तरीके से काम करती है।

इसके अलावा, साइटोसिन दवा का इस्तेमाल भी एंटी टोबैको दवा के रूप में किया जाता है। अध्ययनों में पता चला है कि इस प्लांट बेस्ट कंपाउंड का इस्तेमाल करने से स्मोकिंग छूटने की संभावना दोगुनी हो जाती है। यूरोप में इसे काफी लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं, बुप्रोपियन एक एंटीडिप्रेसेंट दवा है। इसे निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी में इस्तेमाल किया जाता है। डब्ल्यूएचओ ने अब इन तीन दवाओं को निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी में इस्तेमाल करने की गाइडलाइन जारी की है। ये तंबाकू की लत को छुड़ाने में तेजी से असर दिखाती है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 18 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ