डायरिया के इलाज की ये दवा जांच में मिली फेल, बिक्री पर लगाई रोक

रायबरेली। डायरिया के इलाज की दवा का सैंपल जांच में फेल पाया गया है। बाजार में बिक रही यह दवा मानकों पर खरी नहीं उतरी। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद संबंधित बैच नंबर की दवा की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालक और मुजफ्फरनगर की दवा निर्माता कंपनी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

दवा को कंपनी में वापस लौटाने के आदेश

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने ने दिसंबर 2023 को शहर के कहारो का अड्डा स्थित आजाद मेडिकल स्टोर से लोकेरा माइड टैबलेट का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा था। अब सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है।

इस दवा में डायरिया के मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध तत्व मानक के अनुरूप नहीं मिले। रिपोर्ट आने पर ईटी2314 बैच नंबर की संबंधित दवा की बिक्री रोक दी गई है। ड्रग इंस्पेक्टर ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को संबंधित दवा को कंपनी को वापस करने के आदेश दिए हैं।

बताया गया है कि मेडिकल स्टोर संचालक और मुजफ्फरनगर की दवा निर्माता कंपनी एसके रेमेडीज को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कराकर एसीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, संबंधित बैच नंबर की दवा की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोरों पर संबंधित दवा मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन