डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

हल्द्वानी (उप्र)। डिप्लोमा फार्मासिस्टम एसोसिएशन की कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। साथ ही महानिदेशक को एसोसिएशन के चुनाव कराने के आदेश दिए हैं। नए आदेश का संगठन सदस्यों ने स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे संगठन में पांच सालों से चल रहा लंबा विवाद खत्म हो जाएगा। गौरतलब है कि वर्ष 2015 के बाद से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन में विवाद हो गया था। इसके बाद से संगठन के चुनाव नहीं हुए हैं। ऐसे में अब डिप्लोमा फार्मासिस्टों की दो यूनियन हो गई हैं। दोनों ही यूनियनों के सदस्यों ने खुद ही चुनाव आयोजित कर अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी। दोनों ही संगठन खुद को असली बताते रहे हैं। ऐसे में शासन ने पूर्व में दोनों ही संगठनों से अपनी वैधानिकता के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एसपी सेमवाल व महामंत्री पवन पांडे ने बताया कि इस मामले में निर्णय लेते हुए शासन ने अब दोनों ही डिप्लोमा फार्मासिस्टों की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। महानिदेशक को आदेश दिए गए हैं कि समूह क श्रेणी के विभागीय पर्यवेक्षक की देखरेख में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संविधान के अनुरूप नया चुनाव करवाए जाएं। दोनों ने ही इसे संगठन की पुरानी मांग बताते हुए अपनी जीत करार दिया और कहा कि शासन का यह निर्णय स्वागत योग्य है। वह चुनाव की लोकतांत्रित प्रक्रिया के जरिए संगठन सदस्यों का विश्वास हासिल करेंगे।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 1 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 2 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 10 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए