डीपीसीडीए का चुनाव, कुलदीप बने प्रधान

पानीपत। हरियाणा स्टेट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (एचएससीडीए) से संबद्ध डिस्ट्रिक्ट पानीपत केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (डीपीसीडीए) के चुनाव में कुलदीप कादयान को निर्विरोध प्रधान चुना गया। वहीं, सचिव पद पर सुरेंद्र तनेजा की नियुक्ति की गई। चुनाव से पूर्व प्रधान और सचिव पद पर क्रमश: सुरेंद्र गुप्ता और महेंद्र भाटिया ने अपने नाम वापस ले लिए थे।

शहरी क्षेत्र की कमान इंद्र सैनी को सौंपी गई है।

मॉडल टाउन स्थित सामुदायिक केंद्र में संपन्न हुए इस चुनाव के दौरान हरियाणा स्टेट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन (एचएससीडीए) के महासचिव अशोक ङ्क्षसगला ने कहा कि संस्था राष्ट्रीय स्तरीय संस्था एआइओसीडी से संबद्ध है। किन्हीं कारणवश जिला पानीपत केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स को भंग कर दिया गया था। करीब सात साल बाद दवा विक्रेताओं की मांग पर पानीपत में चुनाव कराए गए हैं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दवा व्यापारियों के हित में संघर्ष करने की नसीहत भी दी। इसके बाद नवनियुक्त प्रधान कुलदीप कादियान और सचिव सुरेंद्र तनेजा ने कमेटी की घोषणा करते हुए जयभगवान, मनीष मखीजा और सुभाष गुप्ता को उपाध्यक्ष, इंद्र सैनी को शहरी प्रधान, अनिल बजाज को आयोजन सचिव मनोनीत किया। मनोहर लाल गाबा को एसोसिएशन का चेयरमैन बनाया गया। इस दौरान करनाल के प्रधान दिनेश अग्रवाल और अंबाला से होल सेल एसोसिएशन के प्रधान ललित अग्रवाल ने भी दवा विक्रेताओं को संबोधित किया। चुनाव अधिकारी बिजेंद्र कुंडू, मनीष मखीजा और सोहनलाल की देखरेख में संपन्न हुआ। मंच संचालन अखिलेश पांडे ने किया। इस मौके पर प्रमोद, नवीन, नरेश, जितेंद्र रहेजा, अजीत, मनोज गाबा, विनय जैन, मदनलाल, दिनेश आहूजा, दीपक और देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता मौजूद रहे।

Related Posts

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

कैमूर (यूपी)। दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त की गई हैं। मोहनिया में औषधि विभाग की टीम ने दिव्यांश फार्मा पर छापा मारा। मौके से बिना बिल की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 1 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 20 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी