डॉक्टरों पर लगेगी लगाम

औरैया। जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने स्थानीय जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आए मरीजों से बातचीत कर इलाज की गुणवत्ता के बारे में जाना। कई मरीजों ने जिलाधिकारी को बताया गया कि डॉक्टर उन्हें पर्ची पर बाहर की दवाइयां भी लिखकर दे रहे हैं।

इससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सीएमओ अवधेश कुमार राय और जिला अस्पताल के सीएमएस हीरा सिंह को चेताया कि अस्पताल का कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा न लिखे। जो भी डॉक्टर बाहर की दवा लिखेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई दवा खत्म हो रही हो तो उसे जल्द से जल्द खरीदवाकर स्टाक में रखा जाए।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में फैली अव्यवस्था को देखकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को इस ओर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं को अच्छी गुणवत्ता का भोजन ही दिया जाये। खाने की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दवाइयों के स्टॉक संबंधित रजिस्टर भी चेक किए।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक