डॉक्टरों से हिंसा पर NMC सख्त, परिजनों द्वारा मारपीट पर इलाज नहीं करेंगे डॉक्टर

नई दिल्ली : चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ बढ़ते हिंसक व्यवहार को रोकने के लिए एक मसौदा पेश किया है। हिंसा रोकने के उद्देश्य से यह मसौदा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने प्रस्तावित किया है। अपने मसौदा पेशेवर आचरण नियमन में मरीजों या उनके रिश्तेदारों के दुर्व्यवहार या हिंसक व्यवहार करने पर डॉक्टर द्वारा इलाज करने से इनकार करने का प्रस्ताव किया है।

मसौदा राष्ट्रीय आयुविज्ञान आयोग पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर (पेशेवर आचरण) नियमन, 2022 के अनुसार, किसी अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए जिम्मेदार चिकित्सक से मेडिकल रिकार्ड के लिए मरीज या अधिकृत तीमारदार द्वारा कोई अनुरोध किये जाने पर दस्तावेज मौजूदा 72 घंटे के प्रावधान के बजाय सात कार्य दिवस में उपलब्ध कराने होंगे।
चिकित्सा आपात स्थिति में मेडिकल रिकार्ड उसी दिन उपलब्ध कराना होगा।

मसौदा नियमन में कहा गया है, मरीज का इलाज करने वाला चिकित्सक अपने कार्यों के लिए पूरी तरह से जवाबदेह होगा और उपयुक्त शुल्क पाने का हकदार होगा। मरीज या उसके रिश्तेदार द्वारा दुर्व्यवहार या हिंसक व्यवहार करने पर चिकित्सक मरीज का इलाज करने से इनकार कर सकता है। इस तरह के मरीजों को आगे के इलाज के लिए कहीं और भेज देना चाहिए।

इसमें यह भी कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान या ड्यूटी पर नहीं होने के दौरान शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन, जो पेशेवर कार्य को प्रभावित कर सकते हैं, को कदाचार माना जाएगा। एनएमसी के आचार एवं मेडिकल पंजीकरण बोर्ड के सदस्य डॉ योगेंदर मलिक ने कहा कि शुल्क अदा नहीं किये जाने पर चिकित्सक इलाज करने से मना कर सकता है। यह नया प्रावधान जोड़ा गया है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए