डॉक्टर और फार्मासिस्ट बेहद परेशान !

नई दिल्ली: स्वास्थ्य क्षेत्र की शोध एवं सलाहकार संस्था के ताजा अध्ययन में कहा गया है कि दिल्ली में हर तीसरा बच्चा फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त है। अध्ययन में वायु प्रदूषण और व्यक्तिके मानसिक स्वास्थ्य के बीच अब तक अनछुए संबंधों की जांच की गई है। दिल्ली और आसपास शहरों में वायु प्रदूषण के चेतावनी स्तर तक पहुंचने के कुछ दिन बाद ही यह अध्ययन सामने आया है। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का बेहद खराब स्तर बताया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक ऐसे माहौल में रहने से सांस की गंभीर बीमारियां अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं। पर्यावरण प्रदूषण के कारण रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए न केवल क्लीनिक/अस्पतालों में बैठे डॉक्टर परेशान है बल्कि कैमिस्ट शॉप पर रोगियों को दवा देने वाले फार्मासिस्टा भी चिंतित है।

दिल्ली सरकार ने भी स्वास्थ्य परामर्श जारी कर लोगों से सुबह और देर शाम के वक्तबाहर निकलने से बचने की अपील की है। सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट की रिपोर्ट बताती है कि भारत में समयपूर्व होने वाली मौतों में से 30 फीसद की वजह वायु प्रदूषण है। वर्ष 2016 में साढ़े तीन करोड़ लोगों को देश भर में अस्थमा की बीमारी से ग्रस्त बताया गया है। लाइफस्टाइल डिजीजेज’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में कहा गया कि राजधानी में हर तीसरे बच्चे का फेफड़ा खराब है। रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यावरण और स्वास्थ्य के बीच अहम संबंध है, जिनमें से वायु प्रदूषण और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंध जैसे कई पहलू अनछुए थे। रिपोर्ट में शामिल आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2020 तक हर साल कैंसर के 17.3 लाख नए मामले दर्ज किए जाएंगे जिनकी प्रमुख वजह वायु प्रदूषण, तंबाकू, शराब और आहार संबंधी बदलाव होंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि देश का हर 12वां व्यक्तिमधुमेह का मरीज है जिससे मधुमेह के सबसे ज्यादा मरीजों के मामले में देश दूसरे नंबर पर है। देश में हर साल 27 लाख से ज्यादा लोगों की मौत दिल की बीमारियों की वजह से होती है, इनमें से 52 फीसदी मामलों में मृतक की उम्र 70 साल से कम होती है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा