डॉक्टर औषधि केंद्र की दवाओं की जगह लिखते है ब्रांडेड दवा

महोबा। जेनरिक दवा सस्ती मिलती है उसके बाबजूद भी डॉक्टर कम ही लिखते है। गौरतलब है कि जिले में एकमात्र जनऔषधि स्टोर जिला अस्पताल में स्थित है। यहां 500 से अधिक प्रकार की जेनरिक दवा उपलब्ध है। फार्मासिस्ट भी तैनात है। फिर भी लोग यहां से दवा नहीं खरीदते। इसका सबसे बड़ा कारण डॉक्टरों द्वारा मरीजों को जेनरिक दवाओं का नहीं लिखा जाना है। वह ब्रांडेड दवा ही लिखते हैं, जो प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर ही मिलती है। दरअसल बोले तीमारदार मैंने पहले भी जल औषधि केंद्र से दवाएं ली थीं। जिससे मुझे काफी आराम मिला था। आज अस्पताल आई तो कफ कोल्ड की समस्या थी। यहीं से सीरप लिया, जो करीब साठ फीसद कम दाम में मिला।

अस्पताल परिसर में स्थित जनऔषधि केंद्र में शाम पांच बजे तक दवा मिलती है। ब्रांडेड दवा से 60 फीसद कम रेट पर जेनरिक दवा मिलती है। दोपहर के वक्त यहां बीमार शिवकुमार की पत्नी पहुंची। अस्पताल का पर्चा दिखाया, जिसमें गुडसेफ दवा लिखी थी। दवा नहीं मिलने पर वह बाहर जा रही थी। कुछ यही हाल अन्य का भी था। डाक्टर अक्सर मॉक्सीक्लेव, मल्टी विटामिन सीरप, जीरो डॉल एचपी, जीरो डॉल पी, दवा लिखते हैं, जो यहां नहीं मिलती। केंद्र के फार्मासिस्ट अवधेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के डॉक्टर लोगों में भ्रम बनाते हैं कि जनऔषधि केंद्र की दवा फायदा नहीं करेगी। वह बाहर की दवा ही लिखते हैं। केंद्र पर दवा दिल्ली से आती है। बाजार से आधे दामों पर कारगर दवा मिलती है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 6 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 7 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए