डॉक्टर की बताई होम्योपैथिक दवा खाने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

रायपुर l कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए अब लोग अलग अलग तरह के नुस्‍खे अपना रहे हैं जो खतरनाक भी साबित होते जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आया. यहां पर होम्योपैथिक दवाई लेना एक पूरे परिवार को भारी पड़ गया. दवा खाने के चलते आठ लोगों की मौत हो गई. वहीं चार अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. बिलासपुर के सीएमओ ने बताया कि सभी ने होम्योपैथिक दवाई ली थी जिसके बाद आठ लोगों की मौत हो गई और पांच को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

सीएमओ ने बताया कि उसमें अल्कोहल की मात्रा काफी ज्यादा थी. फिलहाल स्वास्‍थ्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है. विभाग की जांच होने के बाद रिपोर्ट से ही यह साफ हो सकेगा कि मौत के सही कारण क्या रहे. हालांकि प्रथमदृष्टया मौत का कारण होम्योपैथिक की दवाई लेना ही नजर आ रहा है.

ये थी दवाई
सीएमओ ने बताया कि पूरे परिवार ने होम्योपैथिक दवाई ड्रोसेरा 30 ली थी. इस 91 फीसदी तक अल्कोहल होता है जो देसी शराब के साथ मिलाया जाता है. इससे इसको लेना काफी खतरनाक हो जाता है और कई मामलों में ये लेने वालों के लिए जहर का काम भी करती है.

चिकित्सक लापता

सीएमओ ने जानकारी दी कि परिवार के लोगों की मौत होने के साथ ही ये खबर तेजी से फैली और इसके बाद होम्योपैथिक दवा देने वाला चिकित्सक फरार हो गया है. पुलिस टीम चिकित्सक की तलाश कर रही है और उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

  • Related Posts

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    भरूच (गुजरात)। फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोग मर गए। वागरा तालुका की सायखा जीआईडीसी में सिंजिल फार्मा में यह हादसा हुआ। प्रोडक्शन प्रोसेस के दौरान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 2 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 2 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 2 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 2 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 16 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 16 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट