डॉक्टर ने नर्सिंग छात्रा को मारी लात, प्रदर्शन करने पर मांगी माफी

रोहतक। पीजीआई के सर्जिकल ऑपरेशन थिएटर में प्रैक्टिस करने गई नर्सिंग की एक छात्रा का हाथ डॉक्टर के सर्जिकल गाउन से टच हो गया। आरोप है कि गुस्साए डॉक्टर अनंत राय बंसल ने छात्रा को लात मारी। इसके विरोध में छात्राओं ने जबरदस्त हंगामा कर दिया। उन्होंने कक्षाओं का बहिष्कार कर हेल्थ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू कर दिया। वीसी ऑफिस का घेराव करते हुए छात्राएं आरोपी चिकित्सक के सार्वजनिक माफी मांगने पर अड़ी रहीं। मामला थाने पहुंचने पर आखिर आरोपी चिकित्सक ने प्रदर्शनकारी छात्राओं के बीच जाकर उन्हें लिखित में माफीनामा सौंपा। डॉक्टर अनंत राय बंसल ने कहा कि उनकी कोई गलत नीयत नहीं थी। गलती से लात लगी। इसके बाद छात्राएं मानी और हॉस्टल में लौट गईं। जानकारी अनुसार बीएससी द्वितीय वर्ष की पीडि़त छात्रा झज्जर के एक गांव की रहने वाली है।
छात्रा ने बताया कि वह सर्जिकल ऑपरेशन थिएटर में प्रैक्टिस क्लास में गई थी। वहां ओटी में मौजूद डॉक्टर ने उसे दवा की एक स्लिप देकर मरीज के परिजनों को देने की बात कही। जब वो स्लिप लेकर चली तो उसका हाथ डॉक्टर के सर्जिकल गाउन पर लग गया। छात्रा का आरोप है कि गाउन पर हाथ लगने से नाराज डॉक्टर ने उसे लात मार दी। विरोध करने पर डॉक्टर बार-बार कहता रहा, एमएलआर कटवा ले, कुछ नहीं कर पाएगी। उसने बार-बार लात मारने का डेमो भी दिखाया।  मामला सुलझने के बाद अगले ही दिन सुबह पीजीआई प्रशासन ने नर्सिंग छात्राओं के हॉस्टल कृष्णा में गर्मियों की छुट्टी का नोटिस चस्पा कर दिया। वार्डन ने छात्राओं को हॉस्टल खाली करने को कहा। मैस को भी बंद कर दिया गया। यह नोटिस सभी हॉस्टलों में चस्पा किया गया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन