डॉक्टर ने मारा थप्पड़, नीचे गिरने पर मर गई प्रेग्नेट लेडी 

नई दिल्ली। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि डिलिवरी रूम में गर्भवती महिला के दर्द से कराहने पर लेडी डॉक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया, जिससे महिला बेड से गिर गई। पेट के बल गिरने के कारण उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद तबीयत बिगडऩे से महिला की भी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पेशंट की हालत बहुत खराब थी। उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।
महावीर एनक्लेव (पालम) की रहने वाली 21 वर्षीय निशा को डिलिवरी के लिए परिवार के लोग दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में रात करीब 11 बजे पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने एडमिट तो कर लिया, लेकिन तेज दर्द के कारण बार-बार कराह रही निशा को डॉक्टर ने शांत रहने के लिए कहा। इसके बावजूद वह दर्द से कराहती रही, जिसके बाद वहां मौजूद लेडी डॉक्टर ने उसे थप्पड़ और धक्का मारा। इससे निशा बेड से नीचे गिर गई।
इन आरोपों को अस्पताल प्रशासन ने खारिज किया है। प्रशासन का कहना कि महिला की मौत इलाज के दौरान हुई है। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ए. के. मेहता ने कहा कि पेशंट की तबीयत ज्यादा खराब थी। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई, जबकि जन्म के बाद ही बच्चे की धडक़न बंद थी। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है, लेकिन अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद भी उन्हें नहीं बताया गया। उसकी मौत रात में ही हो गई थी।  मौत होने के बावजूद खून चढ़ाने के लिए बोतल मंगाई गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि बेटी के बेड से गिरने के बाद वह बार-बार मिलने की बात करते रहे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मिलने नहीं दिया। गार्ड और बाउंसरों ने गाली-गलौच करके भगा दिया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई