डॉक्टर हड़ताल पर, ओपीडी-इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित

रोहतक। देशभर में सोमवार को एक बार फिर से डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। रोहतक स्थित पीजीआईएमएस में डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी सेवाएं भी ठप हो गई। इससे स्थानीय के अलावा दूर-दराज से आए मरीजों को भी भटकना पड़ा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुई हिंसा के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर देशभर के करीब 5 लाख डॉक्टर सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों की मांग है कि मेडिकल प्रोफेशनल्स के साथ होने वाली हिंसा से निपटने के लिए केंद्रीय कानून बनाया जाए। अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाए। साथ ही, सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होनी चाहिए। गौरतलब है कि कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज में एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा करते हुए डॉक्टरों की पिटाई कर दी थी।
दूसरी ओर, पीजीआई रोहतक में पीजी चिकित्सक की आत्महत्या करने के मामले में चिकित्सक हड़ताल पर चल रहे हैं। हालांकि डाक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने का ऐलान किया था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पीजीआई में ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित रहीं। इससे वार्ड, इमरजेंसी समेत ट्रॉमा सेंटर खाली पड़े हुए हैं। चिकित्सकों की मांग है कि आरोपित विभागाध्यक्ष डा. गीता गठवाला को बर्खास्त करने के साथ ही मरीजों की फाइल रखने की जिम्मेदारी उनसे हटाते हुए स्टाफ नर्सों को दी जाए, साथ ही एक चिकित्सक से सप्ताह में अधिकतम 48 घंटे ही कार्य कराया जाए। इस संबंध में पीजीआइएमएस के पीआरओ डा. वरुण अरोरा का कहना है कि हड़ताली चिकित्सकों से बात करने के लिए टीम मौके पर गई थी। चिकित्सकों की मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। नियमानुसार जो भी चिकित्सकों की मांगें हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा।

Related Posts

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

रायपुर (छत्तीसगढ़)। ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कॉस्मेटिक उत्पादों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की…

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

मुंबई। फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार कर दिया है। इसके चलते समिट थेराप्यूटिक्स के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 19 फीसदी से अधिक गिर गए। अमेरिकी खाद्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई