डोबूटामिन-50 एमजी जांच में फेल, दवा के इस्तेमाल पर रोक लगाने के आदेश

लखनऊ। दिल के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली डोबुमाटिन-50 एमजी इंजेक्शन जांच में फेल हो गई है। उसकी क्वालिटी जांच में बेकार पाई गई है। दरअसल पिछले साल 19 जुलाई को दवा की खरीद आदेश जारी हुआ। बड़ी संख्या में इंजेक्शन की सप्लाई भी हुई। इसकी गुणवत्ता परखने के लिए वेयर हाउस से दोनों बैच के इंजेक्शन का नमूना लिया गया। नमूनों को जांच के लिए तीन प्रयोगशालाओं में भेजा गया। एक बैच में लगभग 10 हजार इंजेक्शन होते हैं। सभी इंजेक्शन की क्वालिटी खराब निकली। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉरपोरेशन प्रदेश भर के अस्पतालों में इंजेक्शन की सप्लाई करता है। कोई भी इंजेक्शन मानक पर खरे नहीं उतरे। नमूना फेल होने के बाद कॉरपोरेशन ने दवा के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दिया है। साथ ही इंजेक्शन की आपूर्ति करने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश हैं। दरअसल कॉरपोरेशन ने सभी अस्पतालों से दवा वापस मंगाई है। दवा वापसी में शिथिलता या फिर उसका इस्तेमाल करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी का कहना है कि यह इंजेक्शन दिल के मरीजों को दिया जाता है। इसकी खपत भी काफी है। मानकों के खिलाफ इंजेक्शन से मरीज की जान जोखिम में पड़ सकती है। संबंधित कंपनी व लोगों पर कार्रवाई होगी। हालांकि मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन ने डोबुटामिन-50 एमजी इंजेक्शन की आपूर्ति का ठेका देहरादून की कंपनी मेसर्स हिमालया मेडिटेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया। पिछले साल 19 जुलाई को दवा की खरीद का आदेश जारी होने के बाद इंजेक्शन की आपूर्ति हुई। कंपनी ने बैच नम्बर एचएलआई 883 एफ और एचएलआई 124 सी की आपूर्ति प्रदेश के औषधि भंडारों में की। साथ ही सभी इंजेक्शन का नमूना लिया गया। जांच में सभी इंजेक्शन के फेल पाए जाने पर प्रबंध निदेशक ने सख्त कदम उठाए। डोबुटामिन-50 एमजी इंजेक्शन की आपूर्ति के लिए कंपनी को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस