कोरोना ने बढ़ाया फार्मेसी इंडस्ट्री में रोजगार

कोरोना संक्रमण ने फार्मा कंपनियों का रेवेन्यू और शेयरों की कीमतें तो बढ़ाया ही है, फार्मेसी से जुड़े रोजगार में भी इजाफा किया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक पिछले छह महीनों में फार्मेसी, ई-फार्मेसी और इससे जुड़े बिजनेस में दस से चौदह हजार लोगों को रोजगार मिला है। इस वक्त फार्मा रिसर्च, डिस्ट्रीब्यूशन, मैन्यूफैक्चरिंग, रिटेलिंग और लॉजिस्टिक्स में 15 से 16 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इनमें से 8 से 9 लाख लोग संगठित सेक्टर में हैं।

दवा कंपनियों और मैन्यूफैक्चरिंग यूनिटों को रिवर्स माइग्रेशन की वजह से लोगों की भर्तियां करने में दिक्कत आ रही है लेकिन दवा दुकानों या फार्मेसी में लोगों का रोजगार बढ़ा है।1एमजी और फार्मईजी जैसी ई-फार्मेसी कंपनियां ने लोगों की भर्तियां बढ़ाई हैं क्योंकि ऑनलाइन ऑर्डर करना पसंद कर रहे हैं। साथ ही स्टोर और ऑनलाइन मेडिकल स्टोर से दवा डिलीवरी की वजह से इस इंडस्ट्री के रोजगार में इजाफा हुआ है।

इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले दो-तीन तिमाहियों में इस सेक्टर में फार्मासिस्ट और डिलीवरी ब्वॉय की मांग 8 से 10 फीसदी बढ़ जाएगी। दरअसल ग्राहकों की दवाओं की बढ़ती जरूरत की वजह से दवा डिलीवरी का काम काफी बढ़ा है. कोविड-19 की वजह से बड़ी संख्या में लोग घर बैठे दवा मंगा रहे हैं। ई-फार्मेसी सी भी दवा डिलीवरी बढ़ी है. डॉक्टर बुकिंग, मेडिकल स्कैनिंग, ऑर्डर बुकिंग, कन्साइनमेंट, डिलीवरी, अकाउंटिंग और कस्टमर रिलेशनशिप जैसे सेगमेंट में रोजगार में इजाफा देखा जा रहा है।

टीमलीज की वेबसाइट से पता चलता है कि फार्मसी सेक्टर में फरवरी से सितंबर के बीच अलग-अलग भूमिकाओं में 56 फीसदी का इजाफा दिखा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फार्मेसी सेक्टर के कारोबार में इजाफे की वजह से अगले छह से नौ महीने में 64 से 90 हजार नौकरियां पैदा हो सकती हैं। टीमलीज का कहना है कि फार्मास्यूटिकल्स मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में भले ही रोजगार में धीमापन दिख रहा हो लेकिन इससे जुड़े रिटेलिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर में नौकरियों में तेजी आई है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश