ड्रग इंस्पेक्टर ने एक घर में मारा छापा, प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा बरामद

करनाल। प्रतिबंधित दवाओं का बेचने और खरीदनें का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार नशीली और प्रतिबंधित दवाओं का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस टीम ने न्यू प्रेम नगर स्थित एक घर पर छापेमारी की तो बेड से प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा मिला। इनके साथ एमटीपी किट भी बरामद हुई। घर पर महिला थी जबकि उसके पति ऐसी दवाओं की सप्लाई करने कहीं पर गए हुए थे। यह देख छापेमारी कर रही टीम भी हैरान रह गई। बाद में पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार बेड से 104 एमटीपी किट व अन्य अंग्रेजी दवाईयों के इलावा प्रतिबंधित दवा ट्रामा डोल के 10800 कैप्सूल, 1200 अल्पराजोलम गोलियां, 2880 लोमोटिल गोलियां के अलावा लोराजी पाम की 350 गोलियां बरामद हुई, जिन्हें ड्रग इंस्पेक्टर ने कब्जे में ले लिया। एसएचओ सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपित पति-पत्नी के खिलाफ प्रतिबंधित दवाएं रखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

इनसे पूछताछ कर पूरे रैकेट का पता लगाया जाएगा। थाना रामनगर की एक टीम देर रात को गांधी नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि न्यू प्रेम नगर वासी कमल सिक्का प्रतिबंधित दवाएं बेचने का काम करता है और उसने अपने घर पर ही ये दवाएं रखी हुई है। पुलिस टीम ने तत्काल ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराया तो वहीं मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर रितू मेहला भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक घर पर आरोपित कमल सिक्का की पत्नी शिल्पा थी और जांच की तो बेड से प्रतिबंधित दवाएं व एमटीपी किट बरामद हुई।

जिनके संबंध में वे कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सकी। महिला ने माना कि उसके पति इनमें से कुछ दवाओं की सप्लाई करने गए हुए हैं और दवाएं आज ही वे दिल्ली से लेकर आए थे। ड्रग इंस्पेक्टर रितू मेहला का कहना है कि प्रतिबंधित दवा रखने व सप्लाई करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा रही है। ऐसी छापेमारी लगातार जारी रखी जाएगी। रात को बड़ी मात्रा में दवाएं व एमटीपी किट बरामद हुई है। इस मामले की अभी गहनता से जांच की जा रही है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट