ड्रग इंस्पेक्टर समेत तीन कर्मियों का रोका वेतन

बुलंदशहर। नगर मजिस्ट्रेट ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनुपस्थित मिली। इसके अलावा दो अन्य कर्मचारी भी साढ़े दस बजे तक कार्यालय में गैरहाजिर मिले। इससे नाराज होकर नगर मजिस्ट्रेट ने डीआई और दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोके जाने की सिफारिश की है। साथ ही दोनों कर्मियों को नोटिस भी जारी किया है। जानकारी अनुसार नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कार्यालय के दस्तावेजों को देखा तो सुबह साढ़े दस बजे कर्मचारी हरजिन्दर सिंह व ओमपाल सिंह अनुपस्थित मिले। इसके अलावा औषधि निरीक्षक दीपालाल भी अनुपस्थित मिली। मौके पर मौजूद राजेश कुमार ने डीआई का अवकाश प्रार्थना पत्र दिखाया, लेकिन अवकाश प्रार्थना पत्र किसी उच्चाधिकारी द्वारा स्वीकृत नहीं था। इस पर कार्रवाई करते हुए डीआई और दोनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है और नोटिस भी जारी किया है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूर्व में भी डीआई द्वारा ऐसे ही अवकाश प्रार्थना पत्र कर्मचारी के पास रखकर अवकाश ले लिया गया था। बताया गया कि यह सब डीएम के निर्देशानुसार किया गया है। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय पर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें डीआई दीपालाल व दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। तीनों का एक दिन का वेतन रोक नोटिस जारी किया गया है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त