ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर की नियुक्तियों पर रोक हटी

जयपुर। हाईकोर्ट ने ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर भर्ती 2017 मामले में नियुक्तियों पर लगी रोक को हटा दिया है। इसे लंबित याचिका के निर्णय के अधीन रखा है। न्यायाधीश इन्द्रजीत सिंह ने यह अंतरिम निर्देश अदालत के एक अगस्त 2018 के उस आदेश को संशोधित कर दिया, जिसमें ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर की नियुक्तियों पर रोक लगा दी थी।
 अदालत ने यह आदेश हेमंत कुमार रैगर की याचिका में दुर्लभ कुमार शर्मा व अन्य की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने वाले प्रार्थना पत्र पर दिया। अदालत ने मामले की अंतिम सुनवाई 3 नवंबर को तय की है। नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने वाले प्रार्थना पत्र में कहा कि ऐसे ही एक अन्य केस में अदालत ने आरयूएचएस यूनिवर्सिटी व राज्य सरकार से जवाब मांगा है और राज्य सरकार को नियुक्ति करने के संबंध में छूट दी है। साथ ही नियुक्तियों को याचिका के निर्णय के अधीन रखा है।  इस मामले में अधिकतर चयनित अभ्यर्थियों ने ज्वाइन कर लिया था और केवल अब कुछ अभ्यर्थी ही नियुक्त होने हैं। इसलिए नियुक्तियों पर लगी रोक को हटाया जाए। अदालत पूर्व आदेश को संशोधित कर नियुक्तियों पर लगी रोक हटाते हुए इन्हें याचिका के निर्णय के अधीन रखा है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 2 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 1 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 11 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त