ड्रग कंट्रोलर पर रिश्वत मांगने का आरोप झूठा साबित

हिसार। ऋषि नगर स्थित शिव शक्ति मेडिकल हॉल संचालक सुरेंद्र द्वारा ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी पर लगाए रिश्वत मांगने और मारपीट करने के आरोप निराधार साबित हुए हैं। पुलिस ने एडीएसजे आरके जैन की अदालत के आदेश पर ड्रग कंट्रोलर के विरुद्ध केस दर्ज किया था। अदालत ने पुलिस की जांच रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद टिप्पणी करते हुए लिखा कि शिकायतकर्ता ने इंटेंशली गलत केस दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में आरोप साबित नहीं हुए हैं, जिसके चलते संबंधित थाना पुलिस को शिकायतकर्ता के विरुद्ध ही झूठा केस दर्ज करवाने के आरोप में आईपीसी की धारा 182 के तहत केस दर्ज करके इलाका मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस मामले में ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी का कहना है कि सच्चाई की जीत हुई है। मेडिकल स्टोर खोलकर गलत काम करने वालों के विरुद्ध विभाग के दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेश चौधरी ने बोगस ग्राहक भेजकर 20 सितंबर 2018 को ऋषि नगर स्थित शिव शक्ति मेडिकल हॉल पर छापा मारा था। आरोप लगाया था कि संचालक सुरेंद्र नशे के तौर पर दुरुपयोग होने वाली 150 रुपए का कफ सीरप 400 रुपए में बेच रहा था। इस दौरान स्टोर में जांच करने पर प्रतिबंधित ट्रामाडोल दवा समेत 11 और दवाइयां मिलीं थीं। उनका रिकॉर्ड संचालक नहीं दिखा पाया। ऐसे में टीम ने संचालक व फार्मासिस्ट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दवाइयों को जब्त करके मेडिकल हॉल सील कर दिया था। ड्रग कंट्रोलर ने बताया था कि मेडिकल हॉल का लाइसेंस पहले से सस्पेंड था। इसके बावजूद उक्त अवैध गतिविधियां चल रहीं थी। डॉ. श्योराण ने मामले पर संज्ञान लेते हुए रेड पार्टी का गठन किया था। हालांकि केमिस्ट ने खुद अपने डिस्कलोजर में महंगे दाम पर दवा बेचने की बात स्वीकारी थी। इस प्रकरण के बाद केमिस्ट ने ड्रग्स कंट्रोलर पर मारपीट करने व रिश्वत मांगने के आरोप लगाए थे।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 16 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस