ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.05 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत छह मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1.05 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने कहा कि दो अलग-अलग छापे मारे गए और आरोपियों को एक्स्टसी गोलियां, एमडीएमए, एलएसडी, मारिजुआना, कोकीन और याबा के साथ पकड़ा गया। पहले मामले में, पुलिस की एक टीम ने शहर के येलहंका में एक घर पर छापा मारा था। यहां मौके से एक नाइजीरियाई और केरल के चार लोगों के पास से 55 लाख रुपए की ड्रग्स जब्त की। पुलिस ने बताया कि विदेशी पर्यटक वीजा पर भारत आया था और देश में अवैध गतिविधियों में शामिल होना शुरू कर दिया था।

वहीं, दूसरे मामले में होरामावु का एक अन्य नाइजीरियाई 50 लाख के नशीले पदार्थ के जखीरे के साथ पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर पूछताछ जारी है। इससे पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा ने बीते गुरुवार को शहर में रहने वाले विदेशी नागरिकों की संलिप्तता वाले ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। सीसीबी अधिकारियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में रह रहे विदेशियों के घरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 38 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था।

बेंगलुरु पुलिस विभाग ने विदेशी नागरिकों से जुड़े शहर में सक्रिय ड्रग कार्टेल का मुद्दा उठाया था। हाल ही में विभाग ने चेतावनी दी थी कि मकान मालिक अपनी संपत्ति किराए पर देने से पहले विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर लें। बेंगलुरु सीसीबी के संयुक्त आयुक्त संदीप पाटिल ने बताया कि सात विदेशी नागरिक अधिक समय तक रुके हुए पाए गए और दो को गांजे की खेप के साथ पकड़ा गया था।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 10 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली