ड्रग रेसिस्टेंट मलेरिया के मामले आए सामने, कारगर दवा भी हुई बेअसर

नई दिल्ली। कोरोना के बाद अब नई समस्या सामने आ रही है। बता दें कि ड्रग रेसिस्टेंट मलेरिया के मामले सामने आए है। दरअसल अफ्रीका में ड्रग रेसिस्टेंट मलेरिया के मामले सामने आए हैं। यानी मलेरिया के खास तरह स्ट्रेन पर इसकी दवाएं बेअसर हो रही हैं। अफ्रीका के युगांडा में इसके प्रमाण भी मिले हैं। वैज्ञानिकों का कहना है, चिंता करने वाली बात यह है कि मरीजों पर मलेरिया की वो दवा बेअसर साबित हो रही है, दुनियाभर में जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल इसके इलाज में किया जाता है।

ड्रग रेसिसटेंट मलेरिया के मामले बढ़ते रहे तो इसकी दवाएं मलेरिया को रोकने में नाकाम साबित होंगी। बता दें कि मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलता है। मलेरिया के कारण हर साल 4 लाख से अधिक लोग दम तोड़ देते हैं। इसका सबसे ज्यादा खतरा 5 साल से कम उम्र के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को रहता है। वर्ल्ड मलेरिया रिपोर्ट 2020 के मुताबिक, मलेरिया से होने वाली 90 फीसदी मौतें अफ्रीका में हुई हैं, इसमें 2,65,000 से अधिक बच्चे थे। 2000 में मलेरिया के 7,36,000 मामले थे जो 2018 तक घटकर 4,11,000 हो गए. 2019 में मलेरिया के 4,09,000 मामले सामने आए।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में बुधवार को पब्लिश रिसर्च कहती है, मलेरिया का यह स्ट्रेन अफ्रीका के आसपास वाले बॉर्डर में फैल सकता है। शोधकर्ताओं ने मलेरिया के इस ड्रग रेसिस्टेंट स्ट्रेन के युगांडा में ही विकसित होने की आशंका जताई है। उनका मानना है कि मलेरिया का यह स्ट्रेन बाहर से नहीं आया, बल्कि यहीं पनपा है। सैन फ्रांसिस्को की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. फिलिप रोजेनथल का कहना है, रवांडा के बाद युगांडा में मलेरिया का ऐसा मामला मिलना साबित करता है कि यह अफ्रीका में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। मलेरिया का ड्रग रेसिस्टेंट स्ट्रेन कुछ सालों पहले कम्बोडिया में मिला था जो फैलकर एशिया तक पहुंच चुका है। इसी तरह ये भी अफ्रीका में भी फैला है और मलेरिया के मामलों को भविष्य में और बढ़ा सकता है।

शोधकर्ताओं का कहना है, युगांडा में मलेरिया के जिन मरीजों का इलाज सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दवा आर्टिमीसिनिन से किया जा रहा था, उनके ब्लड सैम्पल लिए गए। रिपोर्ट में 20 फीसदी तक सैम्पल में जेनेटिक म्यूटेशन की बात सामने आई। यानी मलेरिया के वायरस ने अपनी संरचना में इतना बदलाव कर लिया है कि दवा असर ही नहीं कर रही। इससे पहले एशिया में भी ड्रग रेसिस्टेंट मलेरिया का मामला सामने आ चुका है, लेकिन अफ्रीका में ऐसा मामला सामने आना बड़ी चिंता की बात है क्योंकि दुनियाभर में 90 फीसदी तक मलेरिया के मामले अफ्रीका में सामने आते हैं। अगर यहां यह स्ट्रेन पैर पसारता है तो मलेरिया को काबू करना मुश्किल हो जाएगा।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 14 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट