ड्रग विभाग की टीम ने गोदाम में मारा छापा, 80 लाख रुपये की अवैध दवाएं पकड़ीं, दो लोगों को किया काबू

मथुरा। मथुरा में थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती कुंड स्थित अजय फ्राइट कैरियर ट्रांसपोर्ट कंपनी पर आगरा से आई ड्रग विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से दवाइयों की एक बड़ी खेप बरामद की है। दवाओं की कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। दवाओं के बिल सहारनपुर, गोरखपुर और बनारस के लिए कटे थे, जबकि माल यहां से बरामद किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

जनपद में अवैध दवाओं का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है। गोविंद नगर क्षेत्र में अवैध दवा मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 8 फरवरी को चौमुहां के पास आझई में भी फूड फैक्टरी की आड़ में दवाओं का अवैध कारोबार पकड़ा गया था। यहां आगरा, अलीगढ़, मेरठ और मुरादाबाद की ड्रग विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मीनू शर्मा के नाम से चल रही अवैध दवा बनाने की फैक्टरी को पकड़कर 6 लोगों को हिरासत में भी लिया। वर्षों से चल रही इस फैक्टरी के बारे में मथुरा ड्रग विभाग को जानकारी तक नहीं हुई।

सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि काफी दिनों से दवाइयों के गलत डायवर्जन की जानकारी मिल रही थी। आगरा की ड्रग विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना गोविंद नगर क्षेत्र के सरस्वती कुंड स्थित कपिल, अजय सहित तीन ट्रांसपोर्टरों के गोदामों पर कार्रवाई की। सीओ सिटी ने बताया कि इस दौरान कोडीन सिरप की 4500 किलो लीटर पदार्थ नारकोटिक्स का बरामद हुआ है। जिसकी मार्केट में कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि दवाओं के बिल सहारनपुर से बनारस और सहारनपुर से गोरखपुर के लिए लिए कटे थे, जबकि उनकी पैकिंग मथुरा के टांसपोर्टर के यहां हो रही थी। आगरा सहायक आयुक्त औषधि अखिलेश जैन ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर मथुरा के ड्रग विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं लगी।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 9 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 10 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 30 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट