ड्रग विभाग की टीम ने दवा बाजार में मारा छापा, भारी मात्रा में दवाएं जब्त

अमृतसर। ड्रग विभाग ने अमृतसर के कटड़ा शेर सिंह स्थित दवा बाजार में छापामारी की। इस दौरान हजारों दवाएं बरामद की गई हैं, जिनका सेल परचेज का रिकार्ड नहीं है। दरअसल, चंडीगढ़ से आई ड्रग विभाग की टीम को सूचना थी कि दवा बाजार में सस्ती दवाएं मिलती हैं। यह अंदेशा जाहिर किया था कि कहीं ये दवाएं नकली न हों। इस आधार पर टीम ने मां चितपूर्णी मेडिकल स्टोर, श्री गणेश फार्मास्यूटिक, एसके ट्रेडर्स व श्री गुरु अर्जुन देव मेडिकल एजेंसी में दबिश दी।
चंडीगढ़ से आए जोनल ड्रग लाइसेंसिग अथारिटी राजेश सूरी, ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, रपिदर व परमिदर के साथ अमृतसर के जोनल ड्रग लाइसेंसिग अथारिटी करण सचदेवा दवा बाजार पहुंचे। यहां मां चितपूर्णी मेडिकल स्टोर में 45000 एंटीजोनम दवा मिली। इसी तरह 2100 गोलियां एमोक्सीक्लेव की भी थीं। इन सभी दवाओं का सेल परचेज रिकार्ड टीम को नहीं मिला। दवाओं की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। इसी प्रकार एसके ट्रेडर्स, गुरु अर्जुन देव मेडिकल एजेंसी में भी रिकार्ड नहीं मिला। टीम ने इन्हें नोटिस जारी कर दिए हैं।

Related Posts

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

गाजियाबाद (यूपी)। पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाए जाने का मामला सामने आया है। डूंडाहेड़ा स्थित एसटीपी प्लांट में सीवेज के सैंपल में वीडीपीवी टाइप-1 मिला था। इसके…

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

पटना (बिहार)। मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड की गई है। नकली और बिना लाइसेंस की दवाओं के कारोबार के संदेह में ये कार्रवाई हुई। औषधि नियंत्रण विभाग ने जीएम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 1 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 13 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया