ड्रग विभाग ने जीवनरक्षक दवाओं के 16 सैंपल भरे

कुल्लू (हप्र)। जिला दवा नियंत्रक विभाग ने कुल्लूू में जीवनरक्षक दवाइयों के सैंपल भरे हैं। विभाग ने सरकारी अस्पतालों के अलावा सरकारी सप्लाई की दुकानों के साथ जिले में चल रही दवा दुकानों पर भी रेड की। विभाग ने यहां से 16 दवाइयों के सैंपल भरे है, जिन्हें जांच के लिए सोलन स्थित कंडाघाट लैब भेजा गया। विभाग के छापे से सरकारी सप्लाई और निजी क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों में हडक़ंप मच गया। दवा नियंत्रक विभाग ने जिला कुल्लू के सीएचसी में छापा मारकर जीवनरक्षक दवाओं के सैंपल भरे हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय ढालपुर, मणिकर्ण और बंजार में भी एक दर्जन से अधिक जीवनरक्षक दवाओं के सैंपल लिए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले कुल्लू पुलिस ने भी नशीली दवाओं को बेचने को लेकर कई मेडिकल दुकानों में छापा मारा था। अवैध रूप से बेची जा रही नशीली दवाओं को पकड़ा था। अब जिला दवा नियंत्रक विभाग भी हरकत में आया और बाह्य सराज से लेकर कुल्लू तक दबिश देकर दवाइयों की जांच की और सैंपल भी भरे गए। जिला दवा नियंत्रक विभाग के इंस्पेक्टर दिनेश गौतम ने कहा कि उन्होंने जिले में 16 दवाइयों के सैंपल भरे हैं। शिकायत के आधार पर उन्होंने सीएचसी दलाश में भी छापा मारकर दो सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट भेजा गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और खासकर नशीली दवाओं पर नजर रखी जाएगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन