ड्रग विभाग ने मारा छापा, दवा दुकानों से लाखों की नशीली दवा के साथ 3 गिरफ्तार

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नशीला दवा के खिलाफ छापेमारी की। साकची और उलीडीह थानाक्षेत्र में दवा दुकानों तलाशी ली गई। इस दौरान लाखों रुपये के नशीला पदार्थ के साथ-साथ नशीली दवाएं बरामद की गईं। 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ड्रग्स कंट्रोल विभाग की इस कार्रवाई के बाद शहर के दवा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

इस संबंध में उलीडीह थानाप्रभारी ने बताया कि ड्रग कंट्रोल विभाग द्वारा सूचना दिए जाने पर उलीडीह थाना पुलिस की ओर से संयुक्त कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। जब्त दवाओं का वजन लगभग 3 किलो बताया गया। ड्रग इंस्पेक्टर जया कुमारी ने बताया कि जिन दवाइयों को जब्त किया गया है वह बेहद ही खतरनाक और बगैर चिकित्सकीय सलाह के प्रयोग में लाना वर्जित है। इससे काफी तेजी से नशा होता है। और इसके सेवन करने वाले लोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।

बता दें कि विभाग ने उलीडीह थाना अंतर्गत दशमेश मेडिकल एवं उसके मालिक के घर में छापेमारी की। जहां से दस हजार स्ट्रिप नाइट्रोजन- 10 दवा जब्त की गई. विभाग द्वारा कागजात मांगे जाने पर मालिक नहीं दिखा पाये। जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दशमेश मेडिकल के मालिक को हिरासत में लेकर उलीडीह थाना ले आई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल गत शनिवार को साकची बस स्टैंड के समीप से हिरासत में लिए गए युवक अफजल के पास से नाइट्रोजन- 10 बरामद किया गया था। उससे पूछताछ में शहर के अलग-अलग इलाकों के दवा दुकानों में नशीली दवाओं की बिक्री होने की जानकारी विभाग को मिली। इसके बाद सिटी एसपी के निर्देश पर ड्रग कंट्रोल विभाग ने रविवार को साकची के प्रांजल फार्मा से एक हजार कोडीन सिरप जब्त किया।

 

 

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 15 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील