तीन लाख की अवैध दवाइयां जब्त

अहमदाबाद। खाद्य एवं औषध विभाग की टीम ने पाटण स्थित एक जगह छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रहीं तीन लाख रुपए कीमत की दवाइयां जब्त की हैं। इन दवाइयों में अधिकांश अल्कोहल युक्त हैं। राज्य के फूड एवं ड्रग विभाग के आयुक्त डॉ. एच.जी. कोशिया ने बताया कि लॉक डाउन के बीच दवाइयों के दुरुपयोग करने वालों पर नजर रखी जा रही है। पिछले दिनों विभाग को मिली सूचना के आधार पर पाटण में एक आवास में सुरक्षा कर्मियों के ऑफिस में छापा मारा। जहां से कफ सिरप की 840 बोतल, 3200 कैप्सूल व 58 हजार से अधिक अन्य गोलियां जब्त की। उनके अनुसार ये सभी प्रकार की दवाइयों का संग्रह अवैध रूप से किया गया है। इन्हें नशा के आदि लोगों को बेचा जाता है। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने कहा कि इन तीनों ही प्रकार की दवाइयों का उत्पादन हिमाचल प्रदेश में किया गया है लेकिन कलोल स्थित एक फार्मा कंपनी का नाम दवाइयों पर दर्शाया गया है।

Related Posts

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

रायबरेली (यूपी)। मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी हो रही है। दवाओं की गुणवत्ता को लेकर औषधि प्रशासन ने सख्ती बढ़ा…

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अमेरिका और यूरोप के दवा नियामकों ने छह दवा फैक्टरियों में गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर की हैं। वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 1 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 10 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 11 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 15 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 14 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त