थोक के लाइसेंस पर नशीली दवा का अवैध धंधा

आगरा। थोक दवा की दुकान का लाइसेंस लेकर बड़े स्तर पर अवैध दवा बिक्री का धंधा चल रहा है। कफ सीरप सहित नींद की दवाएं (नारकोटिक्स) नशे के लिए इस्तेमाल हो रही हैं। ये दवाएं थोक दवा की दुकान से मेडिकल स्टोर विक्रेताओं को सप्लाई की जानी चाहिए। इन दवाओं को कंपनी से मंगाकर थोक दवा कारोबारी ट्रांसपोर्ट से ही दवा माफियाओं को सप्लाई कर रहे हैं। ऐसे दो दर्जन थोक दवा कारोबारी हैं, इनकी दवा की दुकान बंद रहती हैं। मगर, टर्नओवर करोड़ों में है। औषधि विभाग की टीम ने बीते माह मालवा ट्रांसपोर्ट, नुनिहाई में छापा मारकर 40 हजार कफ सीरप जब्त किए थे। इन्हें कंपनी से मंगाया गया था। आशंका है कि दवा माफियाओं को अधिक रेट में सप्लाई किया जाना था। इतनी बड़ी मात्रा में कफ सीरप मंगाया गया लेकिन थोक दवा कारोबारियों पर कफ सीरप रखने के लिए भी स्थान नहीं था। इस मामले में हर्ष एजेंसी, एचबी इंटरप्राइजेज का लाइसेंस निरस्त किया गया है। वहीं, एके इंटरप्राइजेज का नारकोटिक्स की दवाएं बिक्री करने का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। ऐसा ही काम दो दर्जन थोक दवा कारोबारी कर रहे हैं। इनकी फव्वारा थोक दवा बाजार सहित शहर के अन्य हिस्सों में थोक दवा का लाइसेंस है। ये दवाएं मेडिकल स्टोर संचालकों को बिक्री नहीं करते हैं। ये नारकोटिक्स की दवाएं ट्रांसपोर्ट पर मंगाते हैं और दवा माफियाओं को सप्लाई कर देते हैं। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि थोक दवा के लाइसेंस से अवैध दवा कारोबार करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन ने कोतवाली पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष आशु शर्मा का आरोप है कि औषधि विभाग के अधिकारी दवा माफियाओं से मिले हुए हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं। कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए छोटे दवा कारोबारियों की जांच कर दवा बिक्री पर रोक लगा रहे हैं। इससे छोटे दवा कारोबारी परेशान हैं, इनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार शर्मा, पिंकी सक्सेना, जय किशन, देवेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 4 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत