थोक दवा विक्रेता के संपर्क में आए 2 एमआर, मिले कोरोना पॉजिटिव

अंबिकापुर। अंबिकापुर में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थोक दवा विक्रेता के संपर्क में आने पर दो एमआर के भी संक्रमित हो जाने का मामला सामने आया है। इससे शहर में कम्यूनिटी स्प्रीडिंग का खतरा बढ़ गया है। दवाइयों के थोक विक्रेता की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। वहीं, वह कई रिटेलरों व एमआर से लगातार संपर्क में रहा। दोनों एमआर को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि दर्रीपारा निवासी 46 वर्षीय दवाइयों के थोक विक्रेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह कई एमआर व सरगुजा, सूरजपुर व बलरामपुर जिले के मेडिकल दुकान के रिटेलरों से मिला था। वहीं लगातार कई एमआर के संपर्क में रहा था। ऐसे 12 लोगों को हाई रिस्क जोन में रखा गया था जो उसके लगातार संपर्क में थे। इन सभी का सैंपल जांच के लिए लिया गया था। रिपोर्ट में उसके संपर्क में रहे 2 एमआर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे शहर में हडक़ंप मच गया है। जिन 2 एमआर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से एक डीसी रोड तथा दूसरा गांधीनगर के शिव मंदिर के पास का निवासी है। दोनों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबिकापुर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन द्वारा कई मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 6 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 7 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 11 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 9 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 13 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली