दर्द निवारक ड्यूराजेसिक दवा की बिक्री पर रोक, निर्माता को नोटिस

चंबा (हिमाचल): दर्द निवारक दवा ड्यूराजेसिक का सैंपल फेल आने से इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिस केमिस्ट से इस दवाई का सैंपल भरा गया था, उस केमिस्ट को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में दवाई की सेल को लेकर पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। दवाई निर्माता कंपनी को भी नोटिस जारी किया गया है।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय ड्रग टेस्टिंग लैब चंडीगढ़ में सैंपल एक माह पूर्व जांच को भेजा था। सैंपल फेल होने के बाद विभाग ने इस दवा की बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने चंबा अस्पताल में दवाई भंडारण से दवाइयों के सैंपल भरे थे। इसमें से भी डाइप्लोजेसिक दवा का एक सैंपल फेल हो गया है, जिसे लेकर दवाई निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल में इस दवाई के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में जिला के विभिन्न स्थानों में जाकर केमिस्टों की दुुकानों से दवाइयों के सैंपल भरे हैं। जिसे जांच के लिए कंडाघाट व चंडीगढ़ लैब भेजा गया है। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विभाग गंभीरता से कर रहा कार्रवाई 
ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर के एक केमिस्ट की दुुकान से भरा गया दवाई का सैंपल फेल आया है। केमिस्ट,  दवाई निर्माता को नोटिस जारी कर दिया है। दवाई की सेल पर रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले पर गंभीरता से कार्रवाई कर रहा है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन